Dhanbad News : धनबाद-आसनसोल मुख्य मार्ग पर मंगलवार की सुबह सड़क हादसा हो गया. देबियाना मोड़ के पास तेज रफ्तार ब्रेजा कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बीच सड़क पर पलट गई.
इसे भी पढ़ें...
बताया जा रहा है कि कार देवघर से आसनसोल की ओर जा रही थी. हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई. हालांकि, दुर्घटना के बाद चालक क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकलकर मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही निरसा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है.
स्थानीय लोगों ने चालक के नशे में होने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया.
निरसा थाना प्रभारी ने बताया कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसे टो करके थाने लाया गया है. घटना के बाद चालक फरार हो गया है जिसकी पहचान की जा रही है. इस घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

