Search

 
 
 

Dhanbad : पत्थर खदान के धमाकों से कांप रहा सोनार टोला, घरों में दरारें, विरोध पर मारने की धमकी

Dhanbad News : टुंडी थाना क्षेत्र की कदैया पंचायत स्थित सोनार टोला के ग्रामीण मुन्ना सोनार और ललिता देवी के अनुसार पिछले करीब चार वर्षों से यहां पत्थर खनन का काम चल रहा है. खदान शुरू होने के समय छोटे स्तर पर ब्लास्टिंग और ट्रैक्टर से ढुलाई का भरोसा दिया गया था लेकिन अब बड़ी मशीनों से खनन और हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि रोजाना 40 से 50 हाइवा गिट्टी की ढुलाई होती है.
 
ग्रामीण

Dhanbad News : टुंडी के सोनार टोला में पत्थर खदान के धमाकों ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है. गांव से महज 200 मीटर की दूरी पर संचालित मेसर्स एसबीए मिनरल की खदान में हो रही हैवी ब्लास्टिंग से ग्रामीणों के आशियाने खतरे में पड़ने का आरोप है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

ग्रामीणों का दावा है कि विस्फोट के कारण कई मकानों की दीवारों में दरारें आ गई हैं. वहीं, ब्लास्टिंग का विरोध करने पर मारपीट, झूठे मुकदमे में फंसाने और फोन पर गोली मारने तक की धमकी दी जा रही है. ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है.

Uploaded Image

खदान

 

टुंडी थाना क्षेत्र की कदैया पंचायत स्थित सोनार टोला के ग्रामीण मुन्ना सोनार और ललिता देवी के अनुसार पिछले करीब चार वर्षों से यहां पत्थर खनन का काम चल रहा है. खदान शुरू होने के समय छोटे स्तर पर ब्लास्टिंग और ट्रैक्टर से ढुलाई का भरोसा दिया गया था लेकिन अब बड़ी मशीनों से खनन और हैवी ब्लास्टिंग की जा रही है. उन्होंने कहा कि रोजाना 40 से 50 हाइवा गिट्टी की ढुलाई होती है.

 

विस्फोट के दौरान आसपास के घरों में कंपन महसूस होता है और लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताती रहती है. उन्होंने खदान संचालकों पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि विरोध करने पर उन्हें डराया-धमकाया जाता है. कुछ लोगों को फोन पर गोली मारने की धमकी भी मिली है. इस संबंध में टुंडी अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, उपायुक्त और ग्रामीण एसपी को लिखित शिकायत सौंपी गई है.

Uploaded Image

घरों में दरार

 

ग्रामीणों ने खदान में हो रही ब्लास्टिंग की जांच, मकानों को हुए नुकसान का आकलन और तत्काल हैवी ब्लास्टिंग पर रोक लगाने की मांग की है. उनका सवाल है कि आबादी के इतने करीब खनन और विस्फोट हो रहे हैं तो सुरक्षा मानकों की जांच क्यों नहीं की जा रही.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही