Ranchi News : धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम में कथित तौर पर कूदकर आत्महत्या करने वाले झारखंड विधानसभा के कर्मी बुलंद अख्तर का शव 18 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया. NDRF की मदद से खोजे गए शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया है.
घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे
परिजनों के अनुसार, बुलंद अख्तर बुधवार को अपने घर से निकले थे. देर शाम तक उनके वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की. इसी दौरान धुर्वा डैम के पास उनका वाहन और अन्य सामान मिलने की जानकारी पुलिस को मिली.
घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा पुलिस मौके पर पहुंची थी और डैम के किनारे बरामद गाड़ी, चप्पल और बरसाती को जब्त कर लिया. इसके बाद एनडीआरएफ की टीम की मदद से डैम में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया और करीब 18 घंटे की तलाश के बाद बुलंद अख्तर का शव बरामद हुआ.
प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि बुलंद अख्तर ने डैम में छलांग लगाकर आत्महत्या की है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

