Jamshedpur News : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जलपथ प्रमंडल चक्रधरपुर, चाईबासा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेन्द्र कुमार मंडल (69) को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
एसीबी के अनुसार, शैलेन्द्र कुमार मंडल के खिलाफ 12 जुलाई 2019 को जमशेदपुर एसीबी थाना में कांड संख्या 07/2019 दर्ज किया गया था. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था. एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, जिसमें उनके खिलाफ लगे आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप सही पाए गए. इसके बाद 18 नवंबर 2026 को एसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

