Ranchi News : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र में कुएं से पानी लेने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है. सेक्टर-2 पंप हाउस के पास रहने वाली मंजू चौधरी ने अपने पड़ोसियों पर पानी लेने से रोकने, जातिसूचक गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.
इसे भी पढ़ें...
शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई, 26 जुलाई और 10 अक्टूबर 2026 को अलग-अलग घटनाओं में गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया गया है. महिला का कहना है कि विरोध करने पर उन्हें जाति के आधार पर अपमानित किया गया.
मामले में उपेंद्र यादव, अमरेंद्र कुमार, रेमा देवी, आदित्य और अमन उर्फ अंशु को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के साथ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर अजीव कुमार रंजन को सौंपी गई है. पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

