Search

 
 
 

झारखंड स्कूल आइडल के प्रमंडलीय चयन शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Jharkhand News : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. इसके माध्यम से विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करने, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.
 
झारखंड स्कूल आइडल

Jharkhand News : स्कूली विद्यार्थियों की रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद्, रांची की ओर से आयोजित ‘झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज 2026–झारखंड स्कूल आइडल : सुर और ताल संग्राम’ के तहत प्रमंडल स्तरीय चयन कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है. इसी क्रम में 22 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडल में चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां विद्यार्थियों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है. इसके माध्यम से विद्यालयों में छिपी प्रतिभाओं की पहचान करने, विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपनी कला प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है.

 

प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ से 12 तक के सरकारी एवं निजी विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं. गायन श्रेणी में एकल गायन, लोकगीत, देशभक्ति गीत और शास्त्रीय गायन, जबकि नृत्य श्रेणी में एकल नृत्य, लोक नृत्य, शास्त्रीय नृत्य और मुक्त शैली की प्रस्तुतियां शामिल हैं. प्रत्येक प्रस्तुति के लिए चार से छह मिनट का समय निर्धारित किया गया है.

 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 23 अक्टूबर को पलामू प्रमंडल का चयन पलामू में, 24 अक्टूबर को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का चयन रांची में, 25 अक्टूबर को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का चयन हजारीबाग में और 26 अक्टूबर को संथाल परगना प्रमंडल का चयन दुमका में आयोजित किया जाएगा.

 

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आयोजित यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक अभिरुचि को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. इसके जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही