Dumka News : गांधी जयंती के अवसर पर फाइलेरिया प्रभावित मरीजों को आवागमन में सुविधा देने के लिए दुमका प्रखंड कार्यालय में ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया. जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, प्रखंड प्रशासन और पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से आयोजित कार्यक्रम में चिन्हित लाभुकों को सहायता उपलब्ध करायी गयी.
इसे भी पढ़ें...
कार्यक्रम में शिवा बास्की, प्रमुख मिनोदी सोरेन, बीडीओ हरिनाथ महतो, सीओ अमर कुमार, बाल विकास परियोजना की सुपरवाइजर और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. परवेज आलम मौजूद रहे. इस दौरान मो. सलीम मियां, सुमित्रा देवी और मो. सिकंदर को ट्राइसाइकिल दी गयी.
अधिकारियों ने कहा कि फाइलेरिया प्रभावित लोगों को रोजमर्रा के काम और सामाजिक गतिविधियों में आवागमन की परेशानी होती है. ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवाजाही आसान होगी. इससे वे दैनिक कार्यों में अधिक आत्मनिर्भर होकर हिस्सा ले सकेंगे.
उन्होंने कहा कि पहल का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों को उपकरण उपलब्ध कराना नहीं है. फाइलेरिया प्रभावित लोगों के प्रति समाज में संवेदनशीलता और सम्मान की भावना बढ़ाना भी इसका लक्ष्य है. प्रभावित व्यक्ति समाज का अभिन्न हिस्सा हैं. उनके स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक भागीदारी के लिए विभागों और समुदाय को मिलकर काम करना जरूरी है.
जिला प्रशासन फाइलेरिया उन्मूलन के साथ मरीजों की देखभाल, Morbidity Management and Disability Prevention (MMDP), सामाजिक सहयोग और पुनर्वास पर भी काम कर रहा है. कार्यक्रम में पीरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि, बीपीएम सुमित कुमार, एमटीएस रवीन्द्रनाथ हांसदा, एएनएम अनीता मरांडी, एमपीडब्ल्यू मनोज हेम्ब्रम, सहिया समेत स्वास्थ्य विभाग और अन्य विभागों के कर्मी मौजूद थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

