Search

 
 
 

पत्नी से अवैध संबंध के शक पर बड़े भाई ने किया छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 

Ranchi : पत्नी से अवैध संबंध को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या सब्बल से मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले सोनाहातू थाना क्षेत्र के बारीसालडीह गांव में हुई है. जहां बड़े भाई गोदाधर लोहरा ने अपने छोटे भाई राम सिंगार लोहरा की रविवार की देर रात हत्या कर दी. हत्या की घटना के बाद बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार की सुबह आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

बड़े भाई की पत्नी से था छोटे भाई का अवैध संबंध

गोदाधर लोहरा की पत्नी से उसके छोटे भाई राम सिंगार लोहरा का अवैध संबंध था. जिसको लेकर पहले भी विवाद हुआ था. इसी दौरान रविवार की देर रात करीब 12 बजे दोनों भाई के बीच विवाद हुआ है. जिसके बाद बड़े भाई ने सब्बल से मारकर छोटे भाई की हत्या कर दी.

 आरोपी भाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या की घटना की सूचना मिलने के बाद बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही