- केंद्र में संयुक्त सचिव बनने का रास्ता खुलेगा
Ranchi News : झारखंड कैडर के 2011 बैच के सात आईएएस अधिकारियों को केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए इंपैनलमेंट करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. प्रक्रिया पूरी होने के बाद ये अधिकारी केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर नियुक्ति के लिए पात्र हो सकेंगे.
इसे भी पढ़ें...
इंपैनलमेंट की प्रक्रिया में झारखंड कैडर के जिन सात आईएएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, उनमें खान निदेशक राहुल कुमार सिन्हा, वर्ल्ड बैंक में पदस्थापित राय महिमापत रे, खेल निदेशक छवि रंजन, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के विशेष सचिव अंजनेयुलु दोड्डे, रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, पंचायती राज निदेशक राजेश्वरी बी और रिम्स, झारखंड के अपर निदेशक वाघमारे प्रसाद कृष्णा शामिल हैं.
इन अधिकारियों के इंपैनलमेंट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्र सरकार में संयुक्त सचिव स्तर के पदों पर उनकी नियुक्ति का रास्ता खुल सकेगा. हालांकि, इंपैनलमेंट का अर्थ तत्काल नियुक्ति नहीं है. यह केंद्र सरकार में इन पदों पर नियुक्ति के लिए पात्रता से जुड़ी प्रक्रिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

