Lagatar Desk : यूट्यूबर एल्विश यादव इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियो में बने हुए है.जल्द ही वो बॉलीवुड में बतौर एक्टर डेब्यू करने जा रहे है. अब इसा बीच उन्होंने अपने एक्स पर फिल्म को लेकर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है.
फैंस को दिया सफलता का श्रेय
एल्विश यादव ने गुरुवार को अपने X अकाउंट पर अपनी नई फिल्म का ऐलान किया. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके प्यार और सपोर्ट की वजह से ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं.
Nayi film. Naya safar. ❤️
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) August 13, 2026
Main bahar se aaya hoon, Bollywood mein mera koi nahi tha. Aap logon ke beech se uth kar aaya, aur aapke pyaar ne mujhe ab bade parde tak pahuncha diya.
Aaj jo kuch bhi hoon, aapke pyaar ki wajah se hoon. Aur isi pyaar ki wajah se main "MALAMAAL" hu.…
पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह बॉलीवुड में बाहर से आए हैं और इंडस्ट्री में उनका कोई अपना नहीं था. उन्होंने अपने फैंस को अपनी ताकत बताते हुए कहा कि उन्हीं के प्यार की बदौलत वह अब बड़े पर्दे तक पहुंच पाए हैं. उन्होंने फैंस से आगे भी अपना प्यार और समर्थन बनाए रखने की अपील की.
‘मालामाल वीकली 2’ में दिखेंगे एल्विश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव प्रियदर्शन की चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइजी मालामाल वीकली की अगली फिल्म ‘मालामाल वीकली 2’ में नजर आएंगे. फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे कलाकार भी दिखाई देंगे.
मालामाल वीकली की पहली फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी और इसमें परेश रावल, रितेश देशमुख, ओम पुरी और अरबाज खान समेत कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया था.
स्टारकास्ट में कई बड़े नाम
रिपोर्ट्स के अनुसार, मालामाल वीकली 2 में पिछली फिल्म के कुछ कलाकारों की वापसी होगी. फिल्म में रितेश देशमुख, परेश रावल और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. वहीं फीमेल कास्ट में परिणीति चोपड़ा, रवीना टंडन और शिल्पा शिरोडकर के नाम भी सामने आए हैं.एल्विश यादव के लिए यह फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि सोशल मीडिया और रियलिटी शो से पहचान बनाने के बाद अब वह बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का दम दिखाने जा रहे हैं.

