Search

 
 
 

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का उत्साह, रामगढ़ में 50 केंद्रों पर उमड़े परीक्षार्थी

Ramgarh News : परीक्षा के सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने डिवाइन ओंकार मिशन, राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.
 
परीक्षा केंद्र
  • डीसी और एसपी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

Ramgarh News : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET)-2026 को लेकर रविवार, 1 नवंबर को रामगढ़ जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की चहल-पहल देखने को मिली. सुबह से ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में उत्साह के साथ-साथ हल्की घबराहट भी नजर आई. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने और परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी अपनी बारी का इंतजार करते दिखे.

 

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची के निर्देशानुसार रामगढ़ जिले में कुल 50 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया. परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई थीं. परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, अनुशासन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती गई.

 

डीसी और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा 

परीक्षा के सुचारू संचालन और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए रामगढ़ के उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने डिवाइन ओंकार मिशन, राधा गोविंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल सहित अन्य विद्यालयों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया.

Uploaded Image

डीसी-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा संचालन, विधि-व्यवस्था तथा केंद्रों पर उपलब्ध अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की. अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और संबंधित कर्मियों को परीक्षा के निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए.

 

कदाचार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन सतर्क 

उपायुक्त ऋतुराज ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण बनाए रखने तथा परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया.

 

वहीं, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों के आसपास विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने और पूरी परीक्षा अवधि के दौरान सतर्कता बरतने के निर्देश दिए.

 

अभ्यर्थियों में दिखा उत्साह, व्यवस्था बनाए रखने में जुटा प्रशासन 

JTET-2026 में शामिल होने पहुंचे अभ्यर्थियों में परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की आवाजाही शुरू हो गई थी. केंद्रों पर प्रवेश प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए संबंधित कर्मी सक्रिय नजर आए.

 

जिला प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने की बात कही. प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

 

रामगढ़ में 50 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित JTET-2026 के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित संचालन पर विशेष जोर दिया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही