Search

 
 
 

वेस्ट सिंहभूम टी-20 के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर सवाल

Chaibasa News : टूर्नामेंट के लिए पहले से निर्धारित नियमों में उल्लेख था कि इसमें केवल चाईबासा के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे. इसी आधार पर पहले जारी की गई ऑक्शन सूची में भी केवल चाईबासा के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. लेकिन अब जारी अंतिम सूची में राज्य स्तर और रणजी ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिनमें कई खिलाड़ी चाईबासा के स्थानीय नहीं हैं.
 
फाइल फोटो

Chaibasa News : आगामी वेस्ट सिंहभूम टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है. इसी बीच 9 सितंबर को जारी अंतिम ऑक्शन सूची को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों के बीच सवाल उठने लगे हैं.

 

इसे भी पढ़ें...

 

टूर्नामेंट के लिए पहले से निर्धारित नियमों में उल्लेख था कि इसमें केवल चाईबासा के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे. इसी आधार पर पहले जारी की गई ऑक्शन सूची में भी केवल चाईबासा के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था. लेकिन अब जारी अंतिम सूची में राज्य स्तर और रणजी ट्रॉफी स्तर के खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है, जिनमें कई खिलाड़ी चाईबासा के स्थानीय नहीं हैं.

Uploaded Image

 

खिलाड़ियों की लिस्ट

इस बदलाव से स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर को लेकर चिंता बढ़ गई है. राज्य और रणजी स्तर के अनुभवी खिलाड़ियों के शामिल होने से जिला एवं स्थानीय स्तर के उभरते खिलाड़ियों के चयन की संभावनाएं कम हो सकती हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि बाहरी खिलाड़ियों को शामिल करना था, तो पहले जारी नियमों और ऑक्शन सूची में इसकी स्पष्ट जानकारी क्यों नहीं दी गई.

 

स्थानीय खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों का कहना है कि किसी भी प्रतियोगिता में नियमों की पारदर्शिता और सभी खिलाड़ियों के लिए समान अवसर जरूरी है. उनका सवाल है कि पहले से निर्धारित नियमों में बदलाव कब और किस आधार पर किया गया, और क्या अंतिम सूची में शामिल बाहरी खिलाड़ियों को नियमों के तहत खेलने की अनुमति है.

 

ऐसे में स्थानीय खिलाड़ियों की मांग है कि 12 सितंबर के ऑक्शन से पहले आयोजक इस पूरे मामले पर स्पष्ट स्थिति सामने रखें और खिलाड़ियों की पात्रता के नियम सार्वजनिक करें. साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रतियोगिता में स्थानीय प्रतिभाओं को भी निष्पक्ष अवसर मिले और ऑक्शन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से संपन्न हो.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही