Search

 
 
 

ESL गैस हादसा : 24 घंटे की वार्ता के बाद मृतक के परिवार को 60 लाख और नौकरी देने पर बनी सहमति

Bokaro News : समझौते के अनुसार, दिवंगत सोहन महतो के परिवार को 60 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. साथ ही दाह-संस्कार के लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं. जबकि शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर बैंक खाते में भेजे जाएंगे.
 
वार्ता में बनी सहमति

Bokaro News : वेदांता इलेक्ट्रो स्टील प्लांट (ESL) में जहरीली गैस रिसाव की हादसे के बाद आखिरकार पीड़ित परिवार को मुआवजे और नियोजन का भरोसा मिल गया है. करीब 24 घंटे की वार्ता के बाद  अंततः सुबह 6:30 बजे लिखित समझौते पर सहमति बनी. 

 

समझौते के अनुसार, दिवंगत सोहन महतो के परिवार को 60 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी. साथ ही दाह-संस्कार के लिए दो लाख रुपये दिए गए हैं. जबकि शेष 58 लाख रुपये तीन महीने के भीतर बैंक खाते में भेजे जाएंगे. 

 

इसे भी पढ़ें

 

विधायक जयराम महतो ने कहा कि कोई भी मुआवजा परिवार के नुकसान की भरपाई नहीं कर सकता. उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि JLKM अन्याय के खिलाफ और जरूरतमंदों के अधिकारों के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा.

 

गौरतलब है कि रविवार सुबह प्लांट के ब्लास्ट फर्नेंस में गैस रिसाव होने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी. मृतकों में गोमिया विधानसभा क्षेत्र के तिलैया निवासी इंजीनियर सोहन महतो के अलावा धनबाद निवासी समीर अंसारी की मौत हो गई थी.

 

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने कंपनी के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर गेट जाम कर दिया. सोहन महतो के परिजनों ने वार्ता की जिम्मेदारी विधायक डॉ. जयराम महतो और JLKM परिवार को सौंपी. इसके बाद पार्टी प्रतिनिधियों और कंपनी प्रबंधन के बीच लगातार 24 घंटे तक वार्ता चली. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही