Search

 
 
 

हजारीबाग में अवैध शराब के नेटवर्क पर उत्पाद विभाग का प्रहार, 12 भट्ठियां ध्वस्त

Hazaribagh News : हजारीबाग उत्पाद विभाग के साथ गया (बिहार) उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल रही. सीमावर्ती क्षेत्र में एक साथ की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के बडेा पैमाने का खुलासा हुआ.
 
उत्पाद विभाग का छापा
  • 500 लीटर शराब जब्त और 34 हजार किलो जावा महुआ नष्ट

Hazaribagh News : चौपारण थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड सीमा पर लंबे समय से चल रहे अवैध शराब निर्माण के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की. चौपारण के भगहर पंचायत अंतर्गत अम्बातरी और परसातरी इलाके में उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित 12 शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान करीब 500 लीटर तैयार चुलाई शराब बरामद हुई, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार लगभग 34 हजार किलोग्राम जावा-महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. डीसी हजारीबाग के निर्देश पर सहायक आयुक्त उत्पाद के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया. इसमें हजारीबाग उत्पाद विभाग के साथ गया (बिहार) उत्पाद विभाग की टीम भी शामिल रही. सीमावर्ती क्षेत्र में एक साथ की गई इस कार्रवाई में अवैध शराब निर्माण के बडेा पैमाने का खुलासा हुआ.

 

टीम ने शराब तैयार करने के लिए इस्तेमाल की जा रही भट्ठियों को पूरी तरह तोड़ दिया, ताकि वहां दोबारा अवैध उत्पादन नहीं हो सके. छापेमारी के दौरान जावा महुआ से भरे बड़ी संख्या में ड्रम मिले. अधिकारियों ने 200 किलोग्राम क्षमता वाले 130 ड्रम और 1000 किलोग्राम क्षमता वाले आठ ड्रमों में रखे किण्वित जावा-महुआ को नष्ट कराया. कार्रवाई में शराब निर्माण की सामग्री और तैयार शराब को जब्त करने के साथ अवैध कारोबार के ठिकानों को भी निशाना बनाया गया.

 

सीमा पर उत्पाद विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अवैध भट्ठियों का संचालन करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है और उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल का नेतृत्व उत्पाद निरीक्षक सौरभ कुमार झा ने किया. अभियान में गया उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक अभय यादव समेत दोनों राज्यों के उत्पाद विभाग के अन्य कर्मी शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही