Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

SIR की समय-सीमा बढ़ने से छूटे मतदाताओं को मिलेगा मौका, कांग्रेस ने किया स्वागत

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा एक महीने बढ़ाए जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इस अतिरिक्त समय से उन योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने में मदद मिलेगी, जिनका नाम अब तक छूट गया है.
Advertisement
Advertisement
प्रतीकात्मक चित्र

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की समयसीमा एक महीने बढ़ाए जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि इस अतिरिक्त समय से उन योग्य मतदाताओं को सूची में शामिल करने में मदद मिलेगी, जिनका नाम अब तक छूट गया है.

 

उन्होंने कहा कि SIR के शुरुआती ड्राफ्ट के दौरान करीब 44 लाख मतदाताओं का रिकॉर्ड अस्पष्ट या अनमैप्ड पाया गया था. कांग्रेस लगातार यह कोशिश कर रही है कि किसी भी योग्य मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे.

 

लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि इसके लिए कांग्रेस ने पूरे राज्य के मतदान केंद्रों पर करीब 21,000 बूथ लेवल एजेंट (BLO-2) तैनात किए हैं. ये एजेंट मतदाता सूची की जांच करने और छूटे हुए योग्य मतदाताओं की मदद करने का काम कर रहे हैं.

 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग चुनाव आयोग के सामने भी रखी थी. पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार से कई बार मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा की थी.

 

शाहदेव ने कहा कि फिलहाल राज्य में कोई चुनाव प्रस्तावित नहीं है. ऐसे में कांग्रेस ने SIR की प्रक्रिया के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी. भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने समयसीमा एक महीने बढ़ाने का पत्र जारी किया है.

 

उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस इस अतिरिक्त समय का इस्तेमाल उन वास्तविक और योग्य मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए करेगी, जो किसी कारण से अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही