Search

 
 
 

Ranchi News: 250 MBBS सीटों के बाद RIMS में बढ़ेंगी सुविधाएं, अधूरे काम जल्द पूरे करने का निर्देश

RIMS में 250 MBBS सीटों के हिसाब से जरूरी सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग और RIMS प्रबंधन के अधिकारियों ने संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली.
 

Ranchi: RIMS में 250 MBBS सीटों के हिसाब से जरूरी सुविधाएं और संसाधन बढ़ाने को लेकर सोमवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई. बैठक में स्वास्थ्य विभाग और RIMS प्रबंधन के अधिकारियों ने संस्थान में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली.

 

इसे भी पढ़ें: 

 

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी मनोज कुमार, RIMS निदेशक, डीन, चिकित्सा अधीक्षक और सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे. भवन निर्माण और PHED विभाग के अधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया.

 

बैठक में RIMS में चल रहे नवीनीकरण और निर्माण कार्य, OPD और IPD सेवाएं, वार्डों की स्थिति, मरीजों की सुविधाएं और अलग-अलग विभागों की जरूरतों की समीक्षा की गई.

 

इसके अलावा MBBS सीटों को 180 से बढ़ाकर 250 किए जाने के बाद National Medical Commission (NMC) के मानकों के अनुसार जरूरी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई. इसमें अधोसंरचना, डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों की जरूरत, पढ़ाई और प्रशिक्षण की सुविधाएं, क्लिनिकल सामग्री समेत अन्य संसाधन शामिल हैं.

 

RIMS निदेशक ने अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को लंबित काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने निर्माण और नवीनीकरण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा. साथ ही 250 MBBS सीटों के अनुसार सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

 

बैठक में मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया. OPD और IPD में बेहतर व्यवस्था, वार्डों की क्षमता बढ़ाने, मेडिकल छात्रों की पढ़ाई और प्रशिक्षण की सुविधाओं को मजबूत करने तथा विभागों की जरूरतों को समय पर पूरा करने की बात कही गई.

 

RIMS निदेशक ने कहा कि 250 MBBS सीटों की बढ़ोतरी संस्थान के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके अनुसार RIMS की मेडिकल, शैक्षणिक और अन्य सुविधाओं को मजबूत करना जरूरी है. उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और नियमित निगरानी के जरिए काम समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही