Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुजरात क्राइम ब्रांच ने फिल्मकार अविनाश दास को गिरफ्तार किया, तिरंगे का अपमान सहित कई हैं आरोप

Advertisement
Advertisement
Mumbai : फिल्मकार अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. न्यूज रिपोर्ट के अनुसार अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने उनके घर से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी फिल्ममेकर के दोस्त व जेड प्लस के लेखक रामकुमार सिंह ने दी है. इसके पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनकी ट्रांजिट प्री-अरेस्ट जमानत याचिका खारिज कर दी थी. इसे भी पढ़ें : विपक्ष">https://lagatar.in/when-the-opposition-attacked-the-army-came-in-front-said-caste-certificate-was-sought-earlier-also-there-is-no-change-in-the-rules-for-agniveer/">विपक्ष

हुआ हमलावर तो सेना आयी सामने, कहा, जाति प्रमाण पत्र पहले भी मांगा जाता था, अग्निवीर के लिए नियमों में बदलाव नहीं

फेक खबर फैलाने के लिए जालसाजी का मामला दर्ज किया गया

अविनाश पर कथित तौर पर फेक खबर फैलाने के लिए जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है. अविनाश दास ने झारखंड की निलंबित IAS पूजा सिंघल के साथ देश के गृह मंत्री अमित शाह की फोटो शेयर की थी. इस मामले में फिल्मकार के खिलाफ अहमदाबाद में एक एफआईआर दर्ज की गयी थी. इसके अलावा अविनाश पर तिरंगे को अपमान करने का भी आरोप लगा है. बता दें कि अविनाश  का झारखंड से भी नाता रहा है. वह यहां पत्रकारिता कर चुके हैं. रामकुमार के अनुसार अविनाश दास को गुजरात पुलिस ने उनके घर से निकलते ही उठा लिया. उन्होंने लिखा- अभी कुछ ही देर पहले मित्र फिल्ममेकर अविनाश दास को अपने घर से निकलते ही मढ़ जेटी से गुजरात पुलिस की क्राइम ब्रांच के लोग उठाकर ले गये. कहा कि उनकी जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. पुलिस को यह नहीं करना था. रामकुमार के असार वे लोग जरूरी कानूनी सलाह ले रहे हैं. इसे भी पढ़ें : नूपुर">https://lagatar.in/big-relief-to-nupur-sharma-from-supreme-court-stay-on-arrest-till-august-18/">नूपुर

शर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 18 अगस्त तक गिरफ्तारी पर रोक

अविनाश को राहत के लिए सही फोरम में जाना चाहिए

खबरों के अनुसार अविनाश की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस भारती डांगरे कहा था कि अविनाश को राहत के लिए सही फोरम में जाना चाहिए. सुनवाई के क्रम में जस्टिस डांगरे ने यह भी कहा कि अहमदाबाद, जहां दास के खिलाफ FIR दर्ज की गई है, मुंबई से बहुत ज्यादा दूर नहीं है. इसीलिए दास को गिरफ्तारी या इस मामले से संबंधित किसी गिरफ्तारी या उससे बचने के लिए अहमदाबाद की ही अदालत में जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : हरियाणा">https://lagatar.in/haryana-mining-mafia-is-not-afraid-of-law-dsp-surendra-singh-who-went-to-stop-the-dumper-was-crushed-to-death/">हरियाणा

: खनन माफिया को कानून का भय नहीं, डंपर रोकने गये डीएसपी सुरेंद्र सिंह को कुचल कर मार डाला

अविनाश ने गृहमंत्री के साथ वाली तस्वीर 8 मई को शेयर की थी

पुलिस के अनुसार फिल्मकार की 17 मार्च की फेसबुक पोस्ट है. क्राइम ब्रांच द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दास ने तिरंगे के साथ महिला की अश्लील तस्वीर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के इरादे से पोस्ट की थी. क्राइम ब्रांच ने अविनाश पर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के तहत मामला दर्ज किया है.साथ ही अविनाश ने गृहमंत्री के साथ वाली तस्वीर 8 मई को शेयर की थी. उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और पूजा सिंघल की फोटो शेयर करते हुए लिखा, घर से करोड़ों का कैश पकड़ाने से थोड़े दिन पहले पूजा की एक तस्वीर. हालांकि पुलिस ने बताया कि यह तस्वीर 5 साल पुरानी थी. ऐसे में अविनाश दास पर जालसाजी और IT एक्ट के तहत फर्जी पोस्ट फैलाने का मामला दर्ज है. अविनाश ने अनारकली ऑफ आरा से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. साथ ही अविनाश शी नाम के सीरीज के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी आखिरी फिल्म रात बाकी रिलीज हुई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही