Ranchi News : सीबीआई ने सूचना प्रसारण मंत्रालय के वित्त सलाहकार संदीप को 10 लाख रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है. वह प्राइवेट कंपनी कॉन्ट्रैक्ट की फाइल को जल्दी निपटाने के लिए 10 लाख रुपये घूस ले रहा था. वह फिलहाल सूचना प्रसारण मंत्रालय में स्वतंत्र वित्त सलाहकार के रूप में कार्यरत है.
सीबीआई को इस बात की शिकायत की गयी थी कि डिप्टी कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स संदीप प्राइवेट कॉन्ट्रैक्ट की फाइल का निपटारा करने के लिए 15 लाख रुपये घूस मांग रहा है. सीबीआई ने इस लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की. प्रारंभिक जांच के दौरान घूस मांगने की पुष्टि हुई.
शिकायतकर्ता से बातचीत के दौरान वित्त सलाहकार संदीप ने 15 लाख के बदले 10 लाख रुपये में काम करने पर सहमति दी. इसके बाद सीबीआई ने संदीप को 10 लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया. वह अपनी पत्नी के माध्यम से घूस ले रहा था. मामले में आगे की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

