- ईडी के जवाब पर प्रार्थी को अपना प्रति उत्तर देने का निर्देश
Ranchi Court News : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र में दर्ज राशि में बदलाव को चुनौती देने वाली याचिका पर बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. नवाई के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अपना जवाब दाखिल किया गया. इसके बाद कोर्ट ने ईडी के जवाब पर प्रार्थी को अपना प्रति उत्तर देने का निर्देश दिया है.
निचली अदालत के आदेश को हाईकोर्ट में दी चुनौती
दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की ओर से दाखिल आरोपपत्र में कथित तौर पर दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग की राशि में बदलाव को मधु कोड़ा ने चुनौती दी थी. उन्होंने इस बदलाव को लेकर निचली अदालत में आपत्ति जतायी थी, लेकिन निचली अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी, जिसे मधु कोड़ा ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है.
हाईकोर्ट से जुड़ी खबरें पढ़ें....
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



