Search

 
 
 

रांची में कारोबारी के घर फायरिंग, राहुल दुबे गैंग के नाम का पर्चा मिलने की सूचना

Ranchi News : जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए थे. उस घटना में भी राहुल सिंह गिरोह का नाम सामने आया था. पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में शामिल आरोपी का रांची पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा था.
 
सिंबोलिक फोटो

Ranchi News : कांके थाना क्षेत्र के प्रेम नगर में शुक्रवार को कारोबारी संजय करमाली के घर पर अज्ञात अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. फायरिंग के बाद अपराधी संजय करमाली के घर में राहुल दुबे गिरोह के नाम का पर्चा फेंक कर फरार हो गए. हालांकि इस घटना की जिम्मेवारी राहुल दुबे गैंग के लेने की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले भी कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर फायरिंग की घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए थे. उस घटना में भी राहुल सिंह गिरोह का नाम सामने आया था. पेट्रोल पंप फायरिंग मामले में शामिल आरोपी का रांची पुलिस ने विधानसभा क्षेत्र में हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा था.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि कांके में लगातार अपराधियों द्वारा खुलेआम अपराध किए जा रहे हैं जिससे आम लोगों में भय का माहौल है. पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही