Ranchi News : भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने घायल होने के बावजूद फ्लायदुबई की फ्लाइट FZ1073 में आए गंभीर संकट के दौरान साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कैप्टन की इस बहादुरी की सराहना की है.
उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मछार के साहस से सैकड़ों यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली और एक बड़ी त्रासदी टल गई. मरांडी ने आगे कहा कि संकट की स्थिति में कैप्टन स्मित मछार ने खुद घायल होने के बावजूद हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए असाधारण सूझबूझ का परिचय दिया.
बाबूलाल ने कहा कि उनकी बहादुरी और साहस को पूरा देश सलाम करता है. उन्होंने कैप्टन स्मित मछार के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की. (झारखंड से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...)

