Search

 
 
 

चारा घोटाला केस : लालू प्रसाद समेत अन्य लोगों की अपीलों पर HC में सुनवाई शुरू

Ranchi News : इस दौरान लालू प्रसाद की ओर से अधिवक्ता प्रभात कुमार ने पक्ष रखा. वहीं, सीबीआई की ओर से अधिवक्ता दीपक भारती ने पक्ष रखा.  यहां बता दें कि अदालत मामले की सुनवाई डे टू डे करेगी. न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई.
 
लालू प्रसाद (फाइल फोटो)

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले से जुड़ी अपील की सुनवाई मंगलवार से शुरू हो गई है. चारा घोटाला से संबंधित (आरसी 64/1996) में दायर अपील पर आज सुनवाई हुई. 

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस दौरान लालू प्रसाद की ओर से अधिवक्ता प्रभात कुमार ने पक्ष रखा. वहीं, सीबीआई की ओर से अधिवक्ता दीपक भारती ने पक्ष रखा.  यहां बता दें कि अदालत मामले की सुनवाई डे टू डे करेगी. न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई. 

 

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई 2026 को एसएलपी (क्रिमिनल) संख्या 1550/2020 का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि इन अपीलों की सुनवाई तेज की जाए और आदेश की तारीख से छह महीने के भीतर, यानी जनवरी 2027 के मध्य तक इनका निपटारा किया जाए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही