Search

Football News : चेल्सी क्लब ने फुलहम को 3-2 से हराया, ल्यूटन टाउन से अगला मुकाबला

Sports News : चेल्सी फुटबॉल क्लब ने मंगलवार को हुए मुकाबले में फुलहम को हरा दिया. यह मैच फुलहम के क्रेवन कॉटेज स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेल्सी ने 3-2 से जीत दर्ज की. वहीं, चेल्सी के साथ जाबी अलोंसो के करियर की शुरुआत भी धमाकेदार अंदाज में हुई.
 
फाइल फोटो

चेल्सी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गोल किया. फुलहम ने वापसी करते हुए 23वें मिनट में पहले गोल कर मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद चेल्सी ने मैच में दबाव बनाए रखा और लगातार 2 गोल किए. पामर ने 49वें मिनट पर गोल कर 3-1 से बढ़त बना ली.

फुलहम की तरफ से 54वें मिनट में दूसरा गोल किया गया. चेल्सी ने फुलहम को 3-2 पर ही रोक दिया. कोशिशों के बावजूद फुलहम आगे गोल नहीं कर सकी. इस तरह चेल्सी ने फुलहम को 3-2 से हरा मैच अपने नाम कर लिया. 

चेल्सी का अगला मुकाबला ईएफएल कप में 27 अगस्त को ल्यूटन टाउन से होगा. यह मैच स्टैमफोर्ड ब्रिज स्टेडियम में खेला जाएगा. ल्यूटन टाउन ने चेल्सी के खिलाफ काराबाओ कप (ईएफएल कप) के मुकाबले में पहुंचने के लिए पहले दौर में गिलिंगहैम टाउन को 3-0 से हराया था. अब सबकी नजरें इनके अगले मुकाबले पर टिकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही