Search

 
 
 

गांधी जयंती : हजारीबाग डीसी हेमंत सती ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

Hazaribagh News  : उपायुक्त ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया.
 
डीसी ने बापू को किया नमन

Hazaribagh News  : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर हजारीबाग समाहरणालय भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

 

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रासंगिक हैं. इस अवसर पर समाहरणालय के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही