Search

 
 
 

Gayaji News : ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 14 पुलिसकर्मी निलंबित

Gayaji News : SSP ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के प्रति अनुशासित और सजग रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवकाश समाप्त होने के बाद प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्धारित स्थान पर योगदान देना होगा. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी.
 
प्रतीकात्मक चित्र

Gayaji News : बिहार में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. गयाजी में SSP सुशील कुमार ने पुलिस केंद्र का निरिक्षण किया. इस दौरान अवकाश समाप्त होने के बाद समय पर ड्यूटी पर नहीं लौटने वाले 2 दारोगा समेत 14 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल निलंबन की कार्रवाई की. इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. 


SSP ने पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटी के प्रति अनुशासित और सजग रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अवकाश समाप्त होने के बाद प्रत्येक पुलिसकर्मी को निर्धारित स्थान पर योगदान देना होगा. ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी.

 

एसएसपी ने पदाधिकारियों से भी सवाल किया कि जिन पुलिसकर्मियों ने समय पर ड्यूटी पर योगदान नहीं किया, उनकी सूचना वरीय अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई. इस मामले में पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है. एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्य के प्रति गंभीर रहने को कहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही