- श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
: हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा चैत्र नवरात्रि पर लगातार 9 दिनों तक भक्त उपवास रहकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करेंगे. नवमी के दिन कन्या पूजन के बाद व्रत पूरा होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि पर देवी दुर्गा पृथ्वी लोक आती है और अपने सभी भक्तों की हर एक मनोकामना को पूर्ण करती हैं. घाटशिला क्षेत्र में अधिकांश घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जा रही है. इसे भी पढ़ें : दूसरे">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-appeared-before-ed-for-the-second-day-was-interrogated-for-8-hours-on-monday/">दूसरे
दिन भी ED के समक्ष उपस्थित हुईं विधायक अंबा प्रसाद, सोमवार को 8 घंटे हुई थी पूछताछ
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने निकाली शोभा यात्रा
alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर घाटशिला के भैया और बहनों ने मंगलवार को विक्रम संवत हिंदू नव वर्ष के अवसर पर प्रधानाचार्य के नेतृत्व में बैंड बाजा और भारत माता तथा दुर्गा मां की झांकियों के साथ शोभा यात्रा निकाली. विद्यालय परिसर से निकली शोभा यात्रा मुख्य पथ होते हुए गोपालपुर स्थित पुराना रेलवे फाटक पहुंचा. शोभायात्रा मुख्य बाजार के सड़क से होते हुए राम मंदिर तक गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-for-cheating-former-bccl-gm-of-rs-10-lakh/">धनबाद
: बीसीसीएल के पूर्व जीएम से 10 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार यहां से शोभा यात्रा विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हो गया. इस दौरान विद्यालय के भैया बहनों के गगनभेदी नारा पूरा घाटशिला शहर गुंजमान हो गया. शोभा यात्रा के दौरान विभिन्न जगहों पर समाजसेवियों द्वारा शोभा यात्रा में शामिल भैया और बहनों के लिए शीतल पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गयी थी. सुरक्षा के मद्देनजर शोभा यात्रा में पुलिस बल भी तैनात था. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/major-accident-in-bihars-siwan-2-women-and-3-children-killed-after-being-hit-by-train/">बिहार
के सिवान में बड़ा हादसाः ट्रेन की चपेट में आने से 2 महिला और 3 बच्चों की मौत
डुमरिया : दामुकोचा में ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण अंधेरे में हैं ग्रामीण
alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत खैरबनी पंचायत ग्राम दामुकोचा में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से खराब पड़ा है. जिसके कारण 34 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं. ग्रामीणों ने मुखिया सुरेंद्रनाथ हेंब्रम से ट्रांसफार्मर बदलने के लिए आवश्यक पहल करने की मांग की है. मुखिया ने ग्रामीणों को विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने को आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-for-cheating-former-bccl-gm-of-rs-10-lakh/">धनबाद
: बीसीसीएल के पूर्व जीएम से 10 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार ग्रामीण मिहिर गोप, सुनिल हेंब्रम, लीलमुनी बास्के, ग्राम प्रधान बसंत कुमार हेंब्रम, योगेश मार्डी, सलमा बास्के, सीता रानी गोप, कुसु सोरेन, जिरा बेसरा आदि ने जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-for-cheating-former-bccl-gm-of-rs-10-lakh/">धनबाद
: बीसीसीएल के पूर्व जीएम से 10 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार
डुमरिया : उलगुलान न्याय रैली सफल बनाने के लिए झामुमो की बैठक
alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड के छोलागोड़ा में मंगलवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन के अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में झामुमो केंद्रीय समिति द्वारा प्रभात तारा मैदान रांची में आयोजित उलगुलान न्याय रैली को सफल बनाने के लेकर चर्चा किया गया. प्रखंड अध्यक्ष मिर्जा सोरेन ने कहा कि झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को षडयंत्र के तहत केंद्र सरकार ने जेल भेजने का काम किया है, इसका मुंहतोड़ जवाब रैली के माध्यम से दिया जायेगा. प्रत्येक पंचायत से अपने कार्यकर्ता व समर्थकों के साथ उलगुलान न्याय रैली में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें : दूसरे">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-appeared-before-ed-for-the-second-day-was-interrogated-for-8-hours-on-monday/">दूसरे
दिन भी ED के समक्ष उपस्थित हुईं विधायक अंबा प्रसाद, सोमवार को 8 घंटे हुई थी पूछताछ आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो किसी को भी उम्मीदवार बनाए पूरी दमख़म के साथ लड़ेंगे और जमशेदपुर फतह करने का काम करेंगे. बैठक में झामुमो के केंद्रीय सदस्य शंकर चन्द्र हेंब्रम, भगत बास्के, जयपाल सिंह मुर्मू, चैतन मुर्मू, मनोज मुर्मू, रामचंद्र हेंब्रम, भगत हांसदा, लाल बिहारी भकत, सरकार किस्कू, उदय मुर्मू, शअर्जुन मुर्मू, सुरेश हेंब्रम, संजय किस्कू, त्रिलोचन पंडा, खुदीराम मुर्मू, अर्जुन मार्डी, रामदास हेंब्रम, मुखिया हेंब्रम, तानो मार्डी, करण हांसदा, माधव चंद्र टुडू, पवन सामद, सालखु मार्डी, बिक्रम मुर्मू, दुबराज हेंब्रम आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/solar-power-plant-installed-at-ghatshila-college-at-a-cost-of-rs-48-lakh/">घाटशिला
कॉलेज में 48 लाख की लागत से लगा सोलर पावर प्लांट
डुमरिया : डुंगरीटोला का जलमीनार खराब, ग्रामीण परेशान
alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बांकिशोल पंचायत के कुंडालुका डुंगरीटोला का जल मीनार पिछले दो साल से खराब पड़ा हुआ है. महिलाओं को पेयजल के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. गर्मी में आसपास के जलस्रोत सुख चुके हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं. इसे भी पढ़ें : पीलीभीत">https://lagatar.in/pm-said-in-pilibhit-rally-india-alliance-insulted-lord-ram-people-should-never-forget-it/">पीलीभीत
रैली में बोले पीएम, INDIA गठबंधन ने प्रभु राम का अपमान किया, जनता इसे कभी ना भूले ग्रामीण शुरू टुडू, सिनगो बास्के, जमुना टुडू, पार्वती टुडू, हिसी बास्के, खुदीराम बास्के, विराम टुडू, सावित्री टुडू आदि ने मंगलवार को खराब जलमीनार के सामने बर्तन लेकर विरोध प्रदर्शन किया और जलमीनार के जल्द मरम्मती की मांग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से की है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-late-night-a-wild-elephant-broke-the-wall-and-roof-of-the-house/">बहरागोड़ा
: देर रात जंगली हाथी ने तोड़ी घर की दीवार और छप्पर
बहरागोड़ा : हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय नववर्ष
alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा ईचड़ाशोल स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार ने धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया भारतीय नववर्ष. मंगलवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के परम पावन अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिवार ने अपने आसपास के समाज के लोगों को भारतीय नव वर्ष विक्रम संवत २०८१ के प्रथम दिवस के उपलक्ष में हार्दिक अभिनंदन एवं शुभकामनाएं व्यक्त किया. उक्त अवसर पर विद्यालय प्रांगण से भारत माता और महान चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य की भव्य झांकी के साथ प्रभात फेरी निकाली गई. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-grand-procession-taken-out-on-the-occasion-of-hindu-new-year/">सिमडेगा
: हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा झांकी पूरे बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण करते हुए मुख्य मार्ग से होकर पुनः विद्यालय परिसर में आकर समाप्त हुआ.उसके तत्पश्चात विद्यालय में नृत्य संगीत आदि कार्यक्रमों के साथ नव वर्ष का उत्सव मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार नायेक, बासुदेव प्रधान, हरिहर माईति और विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा नव वर्ष के बारे में अपना-अपना वक्तव्य प्रस्तुत किये . इस मौके विद्यालय के सभी सहायक शिक्षक, अभिभावक बंधु आदि उपस्थित रहें. अंत में विद्यालय की किशोर भारती की अध्यक्षा श्री दे ने नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया. इसे भी पढ़ें : दूसरे">https://lagatar.in/mla-amba-prasad-appeared-before-ed-for-the-second-day-was-interrogated-for-8-hours-on-monday/">दूसरे
दिन भी ED के समक्ष उपस्थित हुईं विधायक अंबा प्रसाद, सोमवार को 8 घंटे हुई थी पूछताछ
बहरागोड़ा : मधुआबेड़ा गांव में हुई मां शीतला की पूजा
alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत के मधुआबेड़ा गाँव में मंगलवार को शीतला माता की पूजा बड़ी धूमधाम से शुरू हुई. इस पावन अवसर पर गांव के समीप अवस्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से पैदल चलकर स्थानीय कीर्तन मंडली, बैंड बाजे, शंख ध्वनी के साथ मां का आह्वान करते हुए कलश को पूजा स्थल लाया गया तथा पूजा स्थल पहुंचते ही महिलाओं द्वारा पंडितों के पांव हल्दी पानी से धोये गए .उसके तत्पश्चात पूजा-अर्चना शुरू हुई . वहीं पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मुख्य पुजारी तपन कुमार आचार्य द्वारा शीतला पूजा का आयोजन वैदिक रीति रिवाज से शुद्ध मंत्र उच्चारण के साथ शुरू की गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/solar-power-plant-installed-at-ghatshila-college-at-a-cost-of-rs-48-lakh/">घाटशिला
कॉलेज में 48 लाख की लागत से लगा सोलर पावर प्लांट
alt="" width="600" height="400" /> महिलाओं ने उपवास धारण कर महिला और पुरुषों ने श्रद्धा भाव से मां शीतला की पूजा कर क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि और क्षेत्र को चेचक बीमारी से मुक्त रखने की मन्नतें मांगी गई. पूजा समापन होने के बाद सभी व्रतियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपना व्रत खोला.साथ ही पूजा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किए. इस अवसर पर आस-पास के कई गांव के ग्रामीण भी उपस्थित रहे. उधर शाम को विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे पुजा को सफल बनाने में प्रकाश धाउड़िया, अजित कुमार धाड़ा, तपन खिलाड़ी,सौरव जाना, प्रबीर मंडल ,शरत चंद्र मुण्डा ,दुर्गा पद मुण्डा, हरेकृष्ण धाड़ा,सीमांत दण्डपाट, सुबल नाईक, रवि प्रधान आदि जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-arrested-for-cheating-former-bccl-gm-of-rs-10-lakh/">धनबाद
: बीसीसीएल के पूर्व जीएम से 10 लाख की ठगी में तीन गिरफ्तार
बहरागोड़ा : केसीसी संस्कृत प्राथमिक विद्यालय में मना विश्व ब्रह्मांड दिवस
alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खंण्डामौद अवस्थित कार्तिक चंद्र चतुष्पाठी संस्कृत प्राथमिक विद्यालय प्रागंण में मंगलवार को विश्व की उत्पत्ति तथा विश्व ब्रह्मांड दिवस विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद सतपथी के अध्यक्षता में मनाई गई. जिसमें सर्वप्रथम प्रधानाध्यापक द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. वहीं सभा का संचालन कक्षा चतुर्थ के विद्यार्थी मनीषा महतो ने किया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-grand-procession-taken-out-on-the-occasion-of-hindu-new-year/">सिमडेगा
: हिंदू नववर्ष के मौके पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने विश्व के सृष्टि के उपरांत ग्रह नक्षत्र के साथ प्राकृतिक परिवर्तन, भौगोलिक पारिवृत्त, मानसून में परिवर्तन, पृथ्वी की स्थल भाग व जल भाग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया. इस मौके पर विद्यालय के सचिव भूतनाथ बेरा, सहायक शिक्षक संजुक्ता बेरा, अंसुरी नायेक, उषा बेरा, सुब्रत बेरा तथा विद्यालय के सभी वर्ग के छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Leave a Comment