Search

घाटशिला : जोडसा गांव के जमाईपाड़ा के सुशील गोप का घर जलकर राख

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोडसा गांव के जमाईपाडा के रहने वाले सुशील गोप के घर में अचानक सोमवार को आग लग गई. आगजनी की घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया. आग लगने की सूचना गालूडीह के जिला परिषद सदस्य सुभाष सिंह को मिलते ही उन्होंने तत्काल घाटशिला अंचलाधिकारी को दूरभाष पर जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड भेजने की बात कही. मौके पर सुभाष सिंह पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-minister-champai-sorens-dictatorship-over-tribals-will-not-last-sangh/">चाईबासा

: मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की आदिवासियों पर तानाशाही नही चलेगी : संघ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Jodsa-AAG.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भुक्त होगी सुशील गोप ने बताया कि घर में रखा नगद 30 हजार एवं धान चावल तथा अन्य कई आवश्यक कागजात जलकर खाक हो गए आज कैसे लगी इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि किसी असामाजिक तत्व के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. जिप सदस्य ने कहा कि आगजनी की घटना में जो भी सरकारी मुआवजा है वह सुशील गोप को दिलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-ig-inspected-inter-state-checkpost/">पलामू

: आईजी ने इंटर स्टेट चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

जामिनी कल्याणी महतो काॅलेज से निकाली गई मतदान जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Jamini-Kalyani.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जामिनी कल्याणी महतो काॅलेज आफ मैनेजमेंट सांइस एंड काॅमर्स सालबनी में सोमवार को मतदान जागरूकता रैली निकाली गई. जागरूकता रैली नोडल अधिकारी प्रोफेसर सुशांति कुमारी के नेतृत्व में आयोजित किया गया. रैली में डिग्री और बीएड दोनों संकाय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इस जागरूकता रैली में महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ आर श्रीकांत नायर उपस्थित थे. प्राचार्य ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को मतदान करना है और लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेना है यह संदेश दिया. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-a-young-man-who-went-to-offer-arghya-on-the-occasion-of-chaiti-chhath-festival-drowned-in-ganga/">साहिबगंज

: चैती छठ महापर्व पर अर्घ्य देने गया युवक गंगा में डूबा
उन्होंने साथ इस जागरूकता रैली का उद्देश्य था कि अधिक से अधिक ग्रामीण मतदान करें इस विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक जागरूक हो तथा इस चुनाव में सभी महिलाएं, पुरुष और युवा मिलकर वोट करें. यह जागरूकता रैली गोद लिए हुए गांव घुटिया और सालदोहा में निकाली गई. सभी विद्यार्थियों ने स्लोगन और नारे के साथ सभी विद्यार्थियों ने ग्रामीण परिवार को जागरूक किया. इस जागरूकता रैली में इस महाविद्यालय के व्याख्याता डाॅ मौसमी महातो, प्रो. कविता धारा, विवेक रंजन कोईला, गीताश्री कालिंद, दुली रानी मुर्मू आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-governor-called-kk-pathak-did-not-go/">बिहारः

राज्यपाल ने बुलाया, नहीं गए केके पाठक

बहरागोड़ा : बजरंगबली संस्था ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Bajrangbali-Sanstha.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली समाज सेवी संस्थान ब्राह्मणकुंडी द्वारा आगामी 25 मई को जिले में होने वाले लोकसभा चुनाव के तहत मतदान किया जाना है जिसको लेकर संस्थान ने मतदाताओं को जागरूक करने रैली निकाली.इस दौरान महिला तथा पुरुषों ने कई गांव में मतदाता जागरूकता चौपाल का आयोजन किया. इसके बाद गांव के नए मतदाताओं को ईवीएम मशीन से वोटिंग करने के बारे में भी बताया गया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/preparations-for-ram-navami-in-full-swing-in-ranchi-police-inspected-roofs-of-houses-in-hindpiri-and-daily-market-area-with-drones/">रांची

में रामनवमी को लेकर तैयारी जोरों पर, पुलिस ने हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट इलाके में किया ड्रोन से मकानों की छतों का निरीक्षण
साथ ही आचार संहिता के उलंघन, नो योर कैंडिडेट सहित वीवीपैट आदि की जानकारी दी गई. वहीं वृद्ध लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि मतदान सभी लोगों को करना है.मतदान करना सभी का मौलिक अधिकार है. इसके बाद गांव की महिलाओं के साथ मिलकर मतदान जागरूकता रैली निकाली गई .इस मौके पर बजरंगबली समाज सेवी संस्था के सदस्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मटन-मछली">https://lagatar.in/mutton-fish-and-mughal-spicy-elections/">मटन-मछली

और मुगल… ‘मसालेदार’ चुनाव

बहरागोड़ा : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई वन दुर्गा देवी की पूजा अर्चना

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Van-Durga.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : सोमवार को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गुहियापाल गांव में सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से चार दिवसीय वन दुर्गा पूजा का शुभारंभ वैदिक रीति रिवाज के साथ कलश स्थापना की गई. वहीं स्वर्ण रेखा नदी घाट से महिला एवं युवतीयों ने गाजे–बाजे के साथ गांव का परिक्रमा करते हुए कलश यात्रा निकाली तथा मंडप प्रांगण में कलश की स्थापना की गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-counter-case-in-the-clash-between-villagers-of-mohanpur-and-mp-geeta-koda/">आदित्यपुर

: मोहनपुर के ग्रामीणों और सांसद गीता कोड़ा झड़प प्रकरण में काउंटर केस
उधर पुजारी बबलू उपाध्याय ,सुधाकर पांडा, तरुण उपाध्याय द्वारा विधिवत तरीके से पूजा अर्चना की गई. साथ ही मां की पूजा करने के लिए आसपास क्षेत्र के कई मौजा के लोग शामिल हुए. इस चार दिवसीय पूजा को सफल बनाने में कमेटी के सभी सदस्य जुटे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dc-appealed-be-careful-in-summer-leave-the-house-only-if-there-is-important-work/">लातेहार

: डीसी ने की अपील, गर्मी में बरते सावधानी, जरूरी काम हो तो ही घर से निकलें

बहरागोड़ा : झांझीया उच्च विद्यालय के छात्रों ने वोटरों को किया जागरूक 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Jhanjhiya.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : लोकसभा चुनाव के लिए स्विप गतिविधियों के तहत सोमबार को बहरागोड़ा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय झांझीया के विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन कर छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया. विद्यालय प्रभारी प्रधानाचार्य आदित्य करण ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रैली विद्यालय प्रांगण से होते हुए विद्यालय की पोषक क्षेत्र झांझीया ग्राम के माहार टोला, मुंडा टोला होते हुए झांझीया ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में पहुंचा और वहां से पुनः विद्यालय में आकर रैली समाप्त हुई. इसे भी पढ़ें : केजरीवाल">https://lagatar.in/kejriwals-judicial-custody-extended-till-april-23-sc-directs-ed-to-file-reply-by-april-24/">केजरीवाल

की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी, SC का ईडी को निर्देश, 24 अप्रैल तक जवाब करें दाखिल
रैली में बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ मतदान से संबंधित विभिन्न स्लोगन पहले मतदान फिर करें जलपान,अपनी ही सरकार है मत देना अधिकार है,सत्य और ईमान से सरकार बने मतदान से, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दे जैसी नारे लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया.इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक तापस रंजन महापात्र, भूपेन चंद्र पात्र, संदीप कुमार अधिकारी, राकेश कुमार परीडा, मोहम्मद बरकत अली, राकेश कुमार, उज्जल कुमार दां तथा विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp