Giridih News : जिले के तिसरी थाना क्षेत्र के पलमरुआ में बीती रात चोरों ने रितेश मिष्ठान भंडार के संचालक के यहां धावा बोल दिया. शुक्रवार की रात अज्ञात चोर दुकान का ग्रिल गेट का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर कमरे में रखे बक्से से 1 लाख रुपय नगद समेत दो लाख के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया.
इसे भी पढ़ें...
संचालिका दुलारी देवी पति स्वर्गीय बासुदेव पंडित ने बताया कि होटल के ग्रिल गेट में ताला जड़ा था, अंदर कमरे में बक्सा रखा था. रात के अंधेरे में चोरों ने ताला तोड़कर बक्से में रखे सारे सामान गहने (पायल, कानबाली, मंगटिका वगैरह) के साथ साड़ी समेत लगभग नगद 1 लाख रुपये अपने साथ ले गए.
इतना ही नहीं होटल का छोटा बक्सा भी चोर अपने साथ ले गए हैं. घटना के बाद दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल घटना की जानकारी तिसरी पुलिस को दी गयी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

