Giridih News: एशिया पोस्ट के राष्ट्रीय सर्वेक्षण में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार को देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल किए जाने की खबर जिले में खुशी और गर्व का माहौल बना दिया है. इस उपलब्धि पर प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ आम लोगों ने भी सराहना की है.
गिरिडीह की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सर्वेक्षण में देशभर के 1,100 से अधिक जिला पुलिस प्रमुखों का मूल्यांकन किया गया और अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, मैत्रीपूर्ण पुलिसिंग, नेतृत्व क्षमता, नवाचार, पारदर्शिता, त्वरित निर्णय, संकट प्रबंधन तथा जनसंपर्क जैसे मानदण्डों के आधार पर 100 अधिकारियों का चयन किया गया.
इसे भी पढ़ें:
फेम इंडिया–एशिया पोस्ट ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बेहतर पुलिस नेतृत्व और जनविश्वास को बढ़ावा देना है तथा जनोन्मुखी पुलिसिंग के सफल उदाहरणों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना है.
झारखंड से गिरिडीह के अतिरिक्त पाकुड़ के एसपी अनुदीप सिंह, स्पेशल ब्रांच के एसपी हृदिप पी. जनार्दन, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार और सिमडेगा के एसपी श्रीकांत सुरेशराव को भी इस सूची में स्थान दिया गया है.
अब चयनित 100 पुलिस कप्तानों में से देश के टॉप-25 अधिकारियों की अगली सूची तैयार की जाएगी, जिसे आने वाले अंक में प्रकाशित किया जाएगा.
गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार के कार्यालय ने इस सम्मान पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुरस्कार पूरे जिले के सहयोग और पारदर्शी, जवाबदेह पुलिसिंग के प्रयासों का परिणाम है.
स्थानीय नागरिकों ने भी इस उपलब्धि पर एसपी और पुलिस बल को बधाई दी है, जबकि प्रशासन ने जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व अपराध रोकथाम के कार्यक्रमों को और सशक्त करने का आश्वासन दिया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

