Search

 
 
 

झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने पर सरकार सख्त, हड़ताली चालकों को चाबी जमा करने का निर्देश

Ranchi News : चालक एंबुलेंस की चाबी जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सरकारी कार्य में बाधा डालने और अनिवार्य सेवा को बाधित करने के आरोप में सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.
 
एंबुलेंस कर्मी हड़ताल
  • एंबुलेंस संचालन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने का आदेश

Ranchi News : झारखंड में 108 आपातकालीन एंबुलेंस सेवा के चालकों की हड़ताल को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. एनएचएम झारखंड ने सम्मान फाउंडेशन को निर्देश दिया है कि वह हड़ताली चालकों की पहचान कर उनकी एंबुलेंस की चाबियां संबंधित चिकित्सा प्रभारी को सौंपे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

इस संबंध में अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से सम्मान फाउंडेशन के ऑपरेशन हेड को पत्र जारी किया गया है. पत्र में कहा गया है कि, हड़ताल के कारण एंबुलेंस का परिचालन प्रभावित है और चालकों ने वाहनों की चाबी संबंधित प्रभारियों को नहीं सौंपी है.

 

वैकल्पिक व्यवस्था कर एंबुलेंस चलाने का निर्देश

एनएचएम ने सम्मान फाउंडेशन को निर्देश दिया है कि एंबुलेंस सेवा बाधित न हो, इसके लिए तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. 

 

चाबी नहीं देने पर होगी कार्रवाई

जारी आदेश में कहा गया है कि यदि चालक एंबुलेंस की चाबी जमा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. सरकारी कार्य में बाधा डालने और अनिवार्य सेवा को बाधित करने के आरोप में सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

 

डीसी और सिविल सर्जनों को भी भेजी गई प्रतिलिपि

इस आदेश की प्रतिलिपि स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव, राज्य के सभी उपायुक्तों, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख, सभी सिविल सर्जनों और एनएचएम के संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है. सिविल सर्जनों को सूचना के साथ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही