Search

 
 
 

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मारवाड़ी कॉलेज में खेलों का महाकुंभ, विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Ranchi News : प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल, व्यायाम और योगाभ्यास सर्वोत्तम माध्यम हैं. खेल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन व्यायाम करने और नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आह्वान किया.
 
राष्ट्रीय खेल दिवस

Ranchi News : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मारवाड़ी कॉलेज के खेल एवं NSS विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. झारखंड सरकार के खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स और कैरम जैसे खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

कार्यक्रम के प्रथम चरण में मारवाड़ी कॉलेज के स्वामी विवेकानंद सभागार में प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार की उपस्थिति में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक व्यायाम और योगाभ्यास किया.

 

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए खेल, व्यायाम और योगाभ्यास सर्वोत्तम माध्यम हैं. खेल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन व्यायाम करने और नियमित रूप से किसी न किसी खेल से जुड़कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने का आह्वान किया.

 

अर्थशास्त्र विभाग के शिक्षक जय प्रकाश रजक के निर्देशन में आयोजित पहले सत्र में विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया.

 

मारवाड़ी कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस हमें खेलों को केवल प्रतियोगिता तक सीमित न रखकर जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा देता है. विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ नियमित खेल गतिविधियों में सहभागिता भी आवश्यक है.

 

एनएसएस समन्वयक अनुभव चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जीवन, खेल प्रतिभा और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है.

 

योगाभ्यास के बाद कबड्डी, खो-खो एवं एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाएं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी में आयोजित की गईं. पीटीआई शिव सागर की देखरेख एवं नेतृत्व में इन खेल प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन किया गया। वहीं, मारवाड़ी कॉलेज परिसर में कैरम सहित अन्य खेल गतिविधिया आयोजित की गईं.

 

आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस के नीतीश पाठक, सिद्धांत सौर्य, दीपिका राज, मन्नू कुमारी एवं अनुष्का कुमारी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. इस अवसर पर डॉ. सुमंती तिर्की, संगीता तिग्गा, डॉ. अभिषेक आर्यन सहित कॉलेज के शिक्षक एवं विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही