Search

 
 
 

जमशेदपुर में GRP-RPF की कार्रवाई, स्टील एक्सप्रेस से सोने की चेन चुराने वाला गिरफ्तार

Jamshedpur News : आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी टाटा की टीम ने स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई. इसके बाद टीम ने उसे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया.
 
आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर चोरी के मामले में आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को सफलता मिली है. ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. मामला 24 अगस्त का है. 

 

स्टील एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान गम्हरिया निवासी सुनीता वर्मा के लेडिस पर्स से सोने की चेन चोरी हो गई थी. महिला ने घटना की लिखित शिकायत 28 अगस्त को रेल थाना टाटानगर में दर्ज कराई थी.

 

CCTV से आरोपी की पहचान

शिकायत मिलने के बाद आरपीएफ टाटानगर और जीआरपी टाटा की टीम ने स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाले. फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई. इसके बाद टीम ने उसे स्टेशन परिसर से पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी की गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई. पकड़े गए युवक की पहचान भगवान चौधरी (करीब 24 वर्ष), निवासी कोटशीला के रूप में हुई है.

 

आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के हवाले कर दिया है. पूरी कार्रवाई आरपीएफ एएसआई बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई. बरामद सोने की चेन का वजन 4.830 ग्राम है. इसकी कीमत करीब 81 हजार रुपये बताई गई है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही