Search

 
 
 

हरियाणाः टेक महिंद्रा के एशिया हेड रहे परमजीत धनकर को मारी 15 गोली, मौत

Lagatar Desk : टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनकर वर्तमान में सिंगापुर की एक कंपनी में काम करते थे. उनकी उम्र 42 साल थी. दो दिन पहले ही वह एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद आए थे. टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या की खबर ने कॉरपोरेट वर्ल्ड में सनसनी फैला दी है.
 
सिंबोलिक फोटो

Lagatar Desk : आईटी क्षेत्र के दिग्गज कंपनी टेक महिंद्रा के एशिया हेड रहे परमजीत धनकर की हत्या कर दी गई है. फरीदाबाद में पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद उनके पड़ोसी ने उन्हें 15 गोलियां मारी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

टेक महिंद्रा के एशिया हेड परमजीत धनकर वर्तमान में सिंगापुर की एक कंपनी में काम करते थे. उनकी उम्र 42 साल थी. दो दिन पहले ही वह एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद आए थे. टेक महिंद्रा के एशिया हेड की हत्या की खबर ने कॉरपोरेट वर्ल्ड में सनसनी फैला दी है.

 

घटना के बारे में बताया जाता है घटना की वजह पार्किंग को लेकर हुआ विवाद है. छह नवंबर को जब वह जिम से लौटे तो देखा कि उनके पड़ोसी की गाड़ी उनके लिए आवंटित पार्किंग में खड़ी है. गाड़ी हटाने के लिए कहने पर उनकी पड़ोसी के साथ झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर पड़ोसी मोहन शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उन्हें गोली मार दी.

 

बताया जाता है कि दो सप्ताह पहले भी उनका मोहन शर्मा से विवाद हुआ था. उन्होंने मोहन शर्मा के बेटे द्वारा कुत्ते को उनकी पार्किंग में शौच कराने से मना किया था. यह घटना चार-पांच दिन पहले की है.

 

घटना को लेकर परमजीत धनकर के बेटे ने प्राथमिकी दर्ज कराया है. घटना के बाद मोहन शर्मा फरार हो गया है. पुलिस ने पार्किंग से गोली का खोखा बरामद किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही