Hazaribagh : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जमीन घोटाले में हजारीबाग से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के नाम विशेश्वर प्रजापति, शंकर प्रजापति और रामगति गुप्ता उर्फ रामगति प्रसाद है. सभी को एसीबी, हजारीबाग में दर्ज कांड संख्या 11/2025 में गिरफ्तार किया गया है.
एसीबी ने जानकारी दी है कि इस मामले में हजारीबाग सदर अंचल में पदस्थापित सीओ, सीआई, राजस्व कर्मचारी समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. इसी मामले में आईएएस विनय चौबे और उनके करीबी विनय सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी. फिलहाल दोनों जमानत पर हैं. अभी मामले की जांच चल रही है.
इसे भी पढ़ें
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

