Search

 
 
 

Hazaribagh : अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोकना सीओ को पड़ा भारी, घेरकर जान से मारने की दी धमकी

Hazaribagh News : सीओ सुमन कुमार सौरभ 19 नवंबर की रात हजारीबाग से बरकट्ठा लौट रहे थे. इसी दौरान बंडासिंघा मोड़ के पास उन्होंने बिना नंबर प्लेट के बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका. चालक से बालू परिवहन का चालान और वैध कागजात मांगे. इसी बीच दुर्गा मिष्ठान दुकान के पास मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गये. आरोप है कि उन लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके से भगा दिया और दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ट्रैक्टर भी वहां से निकलवा दिया.
 
बालू लदा ट्रैक्टर

Hazaribagh News : बरकट्ठा में अवैध बालू कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंचे बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ को बालू कारोबारियों के विरोध का सामना करना पड़ा. आरोप है कि अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर कागजात मांगने पर कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

सरकारी काम में बाधा डालते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी. घटना 19 नवंबर की रात करीब सात बजे बंडासिंघा मोड़ के पास हुई. मामले में सीओ के आवेदन पर गोरहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

 

ट्रैक्टर रोकने पर शुरू हुआ विवाद

प्राथमिकी के अनुसार, सीओ सुमन कुमार सौरभ 19 नवंबर की रात हजारीबाग से बरकट्ठा लौट रहे थे. इसी दौरान बंडासिंघा मोड़ के पास उन्होंने बिना नंबर प्लेट के बालू लदे एक ट्रैक्टर को रोका. चालक से बालू परिवहन का चालान और वैध कागजात मांगे.

 

इसी बीच दुर्गा मिष्ठान दुकान के पास मौजूद कुछ लोग वहां पहुंच गये. आरोप है कि उन लोगों ने ट्रैक्टर चालक को मौके से भगा दिया और दूसरे व्यक्ति के माध्यम से ट्रैक्टर भी वहां से निकलवा दिया.

 

सरकारी गाड़ी में घुसने का किया प्रयास

सीओ के मुताबिक, आरोपितों ने उनकी सरकारी गाड़ी में जबरन घुसने का प्रयास किया. गाड़ी का शीशा खुलवाने की कोशिश करते हुए धमकी दी कि आगे से बालू लदे वाहन को पकड़ा तो जान से हाथ धोना पड़ेगा. स्थिति बिगड़ती देख सीओ ने गाड़ी के दरवाजे बंद कर लिये और गोरहर थाना पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी वहां से फरार हो गये.

 

वीडियो फुटेज से आरोपियों की पहचान

सीओ ने पूरी घटना का वीडियो बनाया था. आरोप है कि हमलावरों ने वीडियो छीनने की भी कोशिश की. फुटेज के आधार पर बंडासिंघा निवासी किशोर मोदी, किशोर साव, महेंद्र साव, दुर्गा मिष्ठान दुकान के संचालक, दुकान के कर्मियों और छह-सात अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है.

 

दर्ज प्राथमिकी में सरकारी कार्य में बाधा डालने, जानलेवा हमला करने, आर्म्स एक्ट, मॉब लिंचिंग और अवैध बालू कारोबार से जुड़े गंभीर आरोप लगाये गये हैं.

 

बराकर नदी से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन का आरोप

स्थानीय स्तर पर बराकर नदी के विभिन्न घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध बालू खनन और परिवहन किये जाने की चर्चा है. आरोप है कि चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में सिंडिकेट बनाकर इस कारोबार को संचालित किया जा रहा है.

 

प्रतिदिन सैकड़ों ट्रैक्टर और टीपर के जरिये बालू का उठाव और परिवहन किये जाने का दावा किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से बालू कारोबारियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही