- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत दो दर्जन से अधिक नेता रहे मौजूद
Hazaribagh News : बुजुर्गों के सम्मान और उनकी तीर्थ दर्शन की अभिलाषा को पूरा करने के उद्देश्य से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल की ओर से संचालित सांसद तीर्थ दर्शन का 100वां और 101वां जत्था शनिवार को बड़कागांव से भव्य समारोह के बीच रवाना हुआ. दोनों जत्था में 130 बुजुर्ग श्रद्धालु रवाना हुए. ये श्रद्धालु काशी, विंध्याचल, अयोध्या और प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम का दर्शन करेंगे.
इसे भी पढ़ें...
हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के निजी प्रयास से सांसद तीर्थ यात्रा कार्यक्रम चलाया जा रहा है. इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू समेत एक दर्जन से अधिक राज्य स्तरीय भाजपा नेता बड़कागांव पहुंचे. कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए बड़कागांव थाना के सामने स्थित मां अंबे परिसर, गुरुचट्टी में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा.
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. समारोह की शुरुआत 51 पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से शुरू हुआ. वहीं, 40 कीर्तन मंडलियों की टोली भजन-कीर्तन करते हुए तीर्थयार्थियों को रवाना किया. रांची से पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पूरे देश के लिए ऐसे पहले सांसद हैं जो सांसद तीर्थ यात्रा करवा रहे हैं. जिसमें यात्रियों से किसी भी तरह का सहयोग राशि नहीं लिया जा रहा है. यह उनके अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के प्रति प्रेम और सनातन प्रवृत्ति को दर्शाता है.
सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि चुनावी कार्यक्रम के दौरान एक महिला ने चुनाव जीतने के बाद अयोध्या में श्री राम जन्म मंदिर का दर्शन करने का वादा लिया था. उस दौरान मन में यह बात आ गई क्यों ना अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को तीर्थ यात्रा कराया जाए. जब तक ईश्वर शक्ति देंगे यात्रा चलता रहेगा. पहले एक बस से तीर्थ यात्रा कराया जा रहा था. लोगों के बढ़ते मांग को देखते हुए अब एक अतिरिक्त बस का संचालन शुरू किया गया है. ऐसे 130 यात्री एक बार यात्रा में हिस्सा ले पाएंगे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

