Hazaribagh News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह हजारीबाग जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने जिला कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने खनिज संशोधन विधेयक को जनविरोधी बताते हुए इसका विरोध किया.
इसे भी पढ़ें...
राजीव रंजन ने कहा कि विधेयक से जल, जंगल और जमीन पर निर्भर स्थानीय लोगों व आदिवासियों के अधिकार प्रभावित होंगे. उन्होंने इसे राज्यों के अधिकारों पर डाका डालने वाला काला कानून बताया. इससे जल, जंगल और जमीन पर निर्भर स्थानीय लोगों व आदिवासियों के हक-हकूक को छीना जा रहा है और कॉरपोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने की साजिश रची जा रही है.
कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी विधेयक का पुरजोर विरोध करती है और इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित रैली में हजारीबाग से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे.
राजीव रंजन ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चोरी की घटना पर उन्होंने चिंता जताते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वहीं, UPI और गूगल पे जैसे डिजिटल लेन-देन पर प्रस्तावित 0.04 प्रतिशत टैक्स को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की. उनका कहना था कि इससे आम नागरिकों, छात्रों और छोटे कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा.
कांग्रेस नेता ने चेतावनी दी कि कांग्रेस पार्टी इन तीनों मुद्दों-ल खनिज संशोधन विधेयक, श्रीराम मंदिर में हुई चोरी के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और UPI पर टैक्स की वापसी को लेकर जनता के बीच जाएगी और उग्र आंदोलन करेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

