Ranchi News : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च एवं महाधरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचेंगे.
इसे भी पढ़ें...
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 25 सितंबर को झारखंड दौरे पर आएंगे. वे हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे और सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उनका आगमन होगा. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक वे रांची में आयोजित विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस, रांची में करेंगे.
उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे के. राजू चंदा चोरी एवं एमएमडीआर 2026 के विरोध में आयोजित मार्च और महाधरना कार्यक्रम में शामिल होंगे. मार्च शहीद स्थल से लोकभवन, रांची तक निकाला जाएगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

