Search

 
 
 

Hazaribagh News :  नौकरी का झांसा व अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करने का आरोप, होमगार्ड जवान गिरफ्तार

Hazaribagh News  :  होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने का झांसा देने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है. मुफस्सिल थाना में दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है.
 

Hazaribagh News  :  होमगार्ड जवान पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर संपर्क बढ़ाने और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने का आरोप लगा है. महिला ने इस संबंध में मुफस्सिल थाना में शिकायत दर्ज कराई है.

 

शिकायत मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी होमगार्ड जवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के कारीमाटी गांव निवासी बालेश्वर कुमार के रूप में हुई है.

 

मुफस्सिल थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के अनुसार, महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि आरोपी ने होमगार्ड में नौकरी लगवाने का भरोसा देकर उससे संपर्क किया था. महिला का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.

 

महिला के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी की कथित प्रताड़ना और धमकी का सिलसिला करीब दो साल तक चलता रहा. लगातार दबाव और धमकी से परेशान होकर उसने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

 

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी होमगार्ड जवान बालेश्वर कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही