Search

 
 
 

हजारीबाग NHM भर्ती : आवेदन में सुधार का आखिरी मौका, 20 नवंबर तक ऑनलाइन करें त्रुटियों का संशोधन

Hazaribagh News : एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, प्रखंड डाटा प्रबंधक, काउंसलर, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 थी.
 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन

Hazaribagh News : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM), झारखंड के तहत जिला स्वास्थ्य समिति, हजारीबाग में संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को त्रुटि सुधार का अंतिम मौका दिया गया है. आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी के दौरान मिली गड़बड़ियों को देखते हुए चयन समिति ने अभ्यर्थियों को आवेदन में सुधार करने का अवसर देने का निर्णय लिया है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

एएनएम, स्टाफ नर्स, लैब टेक्निशियन, प्रखंड डाटा प्रबंधक, काउंसलर, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 थी.

 

स्क्रूटनी कमेटी की जांच में कई आवेदनों में त्रुटियां पाई गई हैं. इसके बाद त्रुटिपूर्ण आवेदनों की सूची आधिकारिक वेबसाइट nhmhazaribag.in और हजारीबाग जिला प्रशासन की वेबसाइट www.hazaribagh.nic.in पर अपलोड कर दी गई है.

 

संबंधित अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में मिली कमियों की जांच कर सकते हैं. उन्हें 20 नवंबर तक ऑनलाइन माध्यम से त्रुटियों में सुधार करने और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने का निर्देश दिया गया है.

 

विभाग ने अभ्यर्थियों से निर्धारित समयसीमा के भीतर सुधार प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, ताकि भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके और अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही