Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य कल्याण गतिविधियां जारी

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) लगातार स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहा है.
 
रांची विश्वविद्यालय का हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (HWC) लगातार स्वास्थ्य एवं कल्याण से जुड़ी गतिविधियां संचालित कर रहा है. 

 

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

सेंटर की स्थापना 8 अप्रैल 2026 को की गई थी. इसका उद्घाटन कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने किया था. वर्तमान में केंद्र डॉ. एम. पी. हसन, निदेशक HWC, के नेतृत्व में विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रहा है.

 

74 विद्यार्थियों और अन्य क्लाइंट्स को मिली काउंसिलिंग सेवा

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ओर से अब तक 74 विद्यार्थियों एवं अन्य क्लाइंट्स को काउंसिलिंग सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर विद्यार्थियों को आवश्यक परामर्श और सहयोग देने के लिए विशेषज्ञों की सेवाएं भी केंद्र में उपलब्ध हैं.


सेंटर में 10 अगस्त 2026 से विशेष योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसमें प्रशिक्षित एवं प्रमाणित योग प्रशिक्षकों द्वारा योगाभ्यास कराया जा रहा है. शिविर का समय सुबह 8 बजे से 10 बजे तक निर्धारित है. विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा भी शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास में शामिल हो रही हैं. इससे पहले 5 मई से 31 मई 2026 तक योग विभाग के सहयोग से योग शिविर आयोजित किया गया था.


HWC में प्रतिदिन MBBS चिकित्सक, नर्स और कंपाउंडर की सेवाएं उपलब्ध हैं. चिकित्सक सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक मरीजों को देखते हैं, जबकि नर्सिंग स्टाफ शाम 4 बजे तक अपनी सेवाएं देता है.

 

इसके अलावा सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP), रांची के 6 विशेषज्ञ चिकित्सक और रांची विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के 5 विशेषज्ञ नियमित रूप से केंद्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.

 

साइबर साइकोलॉजी पर शुरू होगा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम

आने वाले समय में केंद्र की ओर से स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने की तैयारी है. आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमाणित शिक्षकों द्वारा विशेष प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

 

इसके साथ ही साइबर साइकोलॉजी पर भी एक प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना है. वहीं, जेयूटी के कुलपति प्रो. डी. के. सिंह ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मेंटर के रूप में कार्य करने की सहमति दी है.

 

कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य केवल उपचार का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है. HWC का उद्देश्य विद्यार्थियों को तनावमुक्त, सशक्त और आत्मविश्वासी बनाना है.

 

HWC के निदेशक डॉ. एम. पी. हसन ने कहा कि केंद्र का लक्ष्य केवल बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ मन ही स्वस्थ समाज की नींव है और कुलपति के मार्गदर्शन में HWC विद्यार्थियों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही