Search

 
 
 

ट्यूलिप हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, 48 घंटे नई भर्ती बंद, CCTV व रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश

Ranchi News : स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को 10 सितंबर की घटना से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. इसमें CCTV फुटेज, मरीजों की केस शीट, रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं.
 
ट्यूलिप हॉस्पिटल

Ranchi News : ट्यूलिप हॉस्पिटल में 10 सितंबर को हुई मारपीट की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के आदेश पर रांची सिविल सर्जन ने अस्पताल प्रबंधन को शो कॉज नोटिस जारी किया है. अस्पताल से 48 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है. साथ ही अस्पताल का लाइसेंस निलंबित करते हुए 48 घंटे तक नए मरीजों को देखने और भर्ती करने पर रोक लगा दी गई है.

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

 

इस अवधि में नए OPD मरीजों का रजिस्ट्रेशन, नए IPD मरीजों की भर्ती और नई elective surgery नहीं की जा सकेगी. हालांकि, पहले से भर्ती मरीजों का इलाज जारी रहेगा. जरूरत पड़ने पर मरीजों को सुरक्षित तरीके से दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की व्यवस्था भी करनी होगी.

 

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रबंधन को 10 सितंबर की घटना से जुड़े सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया है. इसमें CCTV फुटेज, मरीजों की केस शीट, रजिस्टर और अन्य जरूरी दस्तावेज शामिल हैं.

 

मामले की विस्तृत जांच के बाद अस्पताल के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन को घटना को लेकर अपना जवाब देना होगा.

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अस्पताल इलाज के लिए है, गुंडागर्दी के लिए नहीं. मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मरीजों के सम्मान और अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही