Ranchi News : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे. वहां वह एक नवंबर को रामलीला मैदान में आयोजित रैली में भाग लेंगे. उनकी पार्टी झामुमो के सभी सांसद व बड़े नेता भी रैली में शामिल होंगे. पार्टी ने सांसदों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिया है.
इसे भी पढ़ें...
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने रामलीला मैदान में वोट बचाओ-देश बचाओ व वोट चोर-गद्दी छोड़ के नारे के साथ एक नवंबर को रैली व मार्च का आयोजन किया है. इस रैली में भाग लेने के लिए देश भर से कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल के नेता-कार्यकर्ता का दिल्ली जाने का सिलसिला शुरू हो गया है.
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दल आक्रामक हैं. तमाम विपक्षी दलों के प्रमुख व नेता की रामलीला मैदान में मौजूदगी होने से सरकार पर दवाब बढ़ेगा. साथ ही ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी माहौल बनेगा.
कांग्रेस पार्टी ने इस रैली को किसी दल के दायरे से बाहर रखा है. पार्टी की तरफ से राहुल गांधी ने आह्वान किया है कि एसआईआर में हो रही गड़बड़ी के लिए जिम्मेदार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सभी दल रैली में आयें. केंद्र की मोदी सरकार को यह संदेश दें कि अब इसे बरदाश्त नहीं किया जाएगा. ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

