Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ियों और कोच ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 से 18 नवंबर 2026 तक खेली गयी तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की 2-1 से जीत पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.
इसे भी पढ़ें...
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन कर राज्य का मान बढ़ाया है. यह पूरे झारखंड के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाड़ियों ने देश की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी आगे भी इसी तरह प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे.
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और टीम के कोच मधुकांत पाठक शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

