Search

 
 
 

APP नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल

Ranchi Court News : अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) रेगुलर एवं बैकलॉग परीक्षाओं की नियुक्त प्रक्रिया रद्द करने के आदेश पर रोक लगाने से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट में कल सुनवाई होगी.
 
हाईकोर्ट
  • APP रेगुलर परीक्षा नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार

Ranchi Court News : झारखंड सरकार द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) रेगुलर एवं बैकलॉग परीक्षाओं की नियुक्त प्रक्रिया पर रोक लगाने के आदेश को निरस्त करने का आग्रह करने वाली याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. कोर्ट ने मामले में प्रार्थी को याचिका का प्रति (फोटो कॉपी) जेपीएससी को सौंपने का निर्देश दिया. 

 

हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अगस्त (शुक्रवार) की निर्धारित की. जिन परीक्षाओं की नियुक्ति प्रक्रिया की रोक को चुनौती दी गई है, उनमें अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर रेगुलर परीक्षा (विज्ञापन संख्या 6/2025) और अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर बैकलॉग परीक्षा (विज्ञापन संख्या 5/2025) शामिल है. मामले में आलोक रंजन, आदित्य भास्कर, आनंद सिंह और अनिरुद्ध ओझा ने याचिका दाखिल की है.  

 

इसके अलावा अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) रेगुलर परीक्षा नियुक्ति प्रक्रिया रद्द करने से संबंधित सत्यांशु शुभम की याचिका पर भी सुनवाई हुई. कोर्ट ने नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक हटाने से इनकार कर दिया. साथ ही जेपीएससी और सरकार से जवाब मांगा है. अगली सुनवाई 24 सितंबर को होगी. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता रौनक सहाय एवं श्रीकांत स्वरूप ने पक्ष रखा. 

 

उल्लेखनीय है कि CID जांच में मिले तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार ने 18 अगस्त की देर रात उन सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की थी, जिसमें TDPL शामिल रहा है. इसके अलावा वर्ष 2014 से हुई सभी नियुक्ति परीक्षाओं में संभावित अनियमितता के मद्देनजर जांच कराने की घोषणा भी की गयी थी.

 

इन घोषणाओं के मद्देनजर कार्मिक प्रशासनिक विभाग ने परीक्ष रद्द करने, परीक्षा प्रक्रिया स्थगित करने और जांच कराने से संबंधित अधिसूचना जारी की है. इसमें 22 परीक्षाओं को रद्द करने, 6 की प्रक्रिया को स्थगित करने और 17 परीक्षाओं को जांच के दायरे में शामिल करने का उल्लेख किया गया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही