Search

 
 
 

फिर विवादों में घिरे विधायक जयराम महतो, धनबाद मुखिया संघ ने लगाए मारपीट के आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग

Dhanbad News : धनबाद जिला मुखिया संघ ने विधायक जयराम महतो के कथित व्यवहार की निंदा की है. संघ ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. संघ ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.
 
धनबाद जिला मुखिया संघ
  • बड़ा पिछरी पंचायत के मुखिया पति और उनके बेटे के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप
  • जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
  • आंदोलन करने की दी चेतावनी

Dhanbad News :  डुमरी विधायक जयराम महतो लगातार विवादों में फंसते चले जा रहे हैं. बरवाअड्डा थाना प्रभारी से कथित तौर पर गाली गलौज के बाद अब उन पर बड़ा पिछरी पंचायत के मुखिया पति आशुतोष रजक और उनके बेटे के साथ कथित तौर पर मारपीट व दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है.

 

नेपाल में बाढ़ का Live Update...

 

धनबाद जिला मुखिया संघ ने विधायक जयराम महतो के कथित व्यवहार की निंदा की है. संघ ने जिला प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय व निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. संघ ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने की भी चेतावनी दी है.

 

जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष गयासुद्दीन ने कहा कि गोविंदपुर प्रखंड ही नहीं, बल्कि पूरे धनबाद जिले के मुखिया आशुतोष रजक के साथ खड़े हैं.  उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जीवाड़े के मामले में कथित रूप से शामिल गणेश दास को बचाने के प्रयास में विधायक जयराम महतो ने हंगामा किया. इसी दौरान मुखिया पति और उनके बेटे के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार किया गया.

 

गयासुद्दीन ने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि को इस तरह की हरकतें शोभा नहीं देतीं. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. अब इस मामले में प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी कि विवाद की असली वजह क्या थी और आरोपों में कितनी सच्चाई है.

 

अब तक आपने पढ़ा...

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही