Search

 
 
 

हाईकोर्ट ने 51 मल्टीपर्पज वर्कर्स की सेवा नियमित करने का दिया आदेश, शुरुआती नियुक्ति से मिलेंगे सभी लाभ

Ranchi News : अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इन कर्मियों को नियमित करने के साथ-साथ सभी परिणामी लाभ दिए जाएं. इसके अलावा, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य सुविधाओं की गणना उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से की जाए.
 
हाईकोर्ट

Ranchi News : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग में लंबे समय से कार्यरत 51 मल्टी-पर्पज वर्कर्स (MPW) को बड़ी राहत दी है. न्यायमूर्ति दीपक रोशन की कोर्ट ने याचिकाकर्ता सुलेंद्र लोहरा व अन्य की ओर से दायर याचिका को स्वीकार करते हुए राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह सभी याचिकाकर्ताओं की सेवाओं को नियमित करे.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अदालत ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इन कर्मियों को नियमित करने के साथ-साथ सभी परिणामी लाभ दिए जाएं. इसके अलावा, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य सुविधाओं की गणना उनकी प्रारंभिक नियुक्ति की तिथि से की जाए.

 

क्या है पूरा मामला

वर्ष 2008 में केंद्र सरकार द्वारा झारखंड को मलेरिया प्रभावित (Endemic) राज्य घोषित किए जाने के बाद वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और काउंसलिंग के माध्यम से अनुबंध पर मल्टीपर्पज वर्कर्स की नियुक्ति की गई थी.

 

2010 से 2014 के बीच केंद्र सरकार ने कई पत्र लिखकर राज्य सरकार को इन पदों को नियमित रूप से भरने को कहा, लेकिन राज्य सरकार की ओर से समय पर कदम नहीं उठाए गए.

 

इस कारण सितंबर 2014 से 2016-18 के बीच इन कर्मियों को काम से बाहर बैठना पड़ा. बाद में राज्य सरकार ने 2,150 पद सृजित किए और विज्ञापन संख्या 13/2015 के जरिए इनकी पुनः नियुक्ति की गई. याचिकाकर्ताओं ने सेवा नियमित करने और शुरुआती नियुक्ति से लाभ देने की मांग को लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.

 

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से दलील दी गई कि याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर हुई थी और उन्होंने शपथ पत्र दिया था कि वे नियमितीकरण का दावा नहीं करेंगे.

 

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की इस दलील को खारिज करते हुए सुप्रीम कोर्ट के कई महत्वपूर्ण फैसलों का हवाला दिया. अदालत ने कहा:
मॉडल नियोक्ता की भूमिका: राज्य एक आदर्श नियोक्ता है और वह कर्मचारियों की मजबूरी या कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर अन्यायपूर्ण शर्तें नहीं थोप सकता.

 

याचिकाकर्ताओं का चयन विधिवत विज्ञापन और प्रक्रिया के तहत हुआ था, इसलिए इसे 'अवैध' नियुक्ति नहीं कहा जा सकता. वे वर्षों से बिना किसी शिकायत के स्थायी प्रकृति का काम कर रहे हैं और कोविड-19 महामारी के दौरान भी उन्होंने अग्रिम पंक्ति में रहकर सेवाएं दीं.
 

2014 से 2016 के बीच सेवा में आया अंतराल सरकार की प्रशासनिक देरी के कारण उत्पन्न हुआ 'कृत्रिम ब्रेक' था, न कि कर्मचारियों द्वारा नौकरी छोड़ने के कारण. इसके आधार पर उन्हें नियमितीकरण के लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही