Dumka News : झारखंड की उपराजधानी दुमका में संताल आदिवासी समाज के प्रमुख पर्व दशांय के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से शुभकामना संदेश का होर्डिंग लगाए जाने से समाज के लोगों में खुशी की लहर है. इससे पहले शहर में मुख्यमंत्री की ओर से दशांय पर्व की शुभकामनाओं का होर्डिंग नहीं लगाए जाने पर संताल समाज के लोगों ने नाराजगी जताई थी.
इसे भी पढ़ें...
इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से उठाए जाने के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार की ओर से दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शुभकामना संदेश का बैनर लगाया गया. इसके बाद संताल समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की.
समाज के लोगों ने कहा कि दशांय संताल आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है. ऐसे पर्वों पर सरकार की ओर से शुभकामना संदेश जारी किया जाना समाज के लोगों के सम्मान और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा है. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि आदिवासी समाज के सभी प्रमुख पर्वों पर इसी तरह सरकारी स्तर पर शुभकामनाएं दी जाएं.
इस अवसर पर सुभाष किस्कू, अर्जुन मुर्मू, सोनेलाल मुर्मू, रविन्द्र सोरेन, सुनील मरांडी, शिवकांत मुर्मू, जोसेफ मरांडी, विमल हेम्ब्रम और अनुप हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

