Search

 
 
 

Ranchi : नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर सीएम आवास पहुंचे सैकड़ों माध्यमिक आचार्य अभ्यर्थी

Ranchi News : परीक्षा के तहत कुल 1373 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 877 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. परीक्षा का केंद्र केवल रांची में बनाया गया था और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली गई थीं. यह परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए माध्यमिक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.
 
सीएम आवास के बाहर अभ्यर्थी
  • सीएम से नहीं हो सकी मुलाकात, आवास में सौंपा ज्ञापन
  • 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र देने की मिली थी सूचना

Ranchi News : माध्यमिक आचार्य के पद पर सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों शिक्षक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. हालांकि, अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो सकी. इसके बाद उन्होंने सीएम आवास में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा.

 

इसे भी पढ़ें...

 

अभ्यर्थियों ने जल्द से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की. अभ्यर्थियों ने बताया कि इस परीक्षा में करीब एक लाख फार्म भरा गया था. इसमें 90 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.

 

छात्रों ने बताया कि माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा का नोटिफिकेशन फरवरी 2025 में जारी किया गया था. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से परीक्षा आयोजित की गई. जनवरी 2026 में परीक्षा हुई और मई में परिणाम प्रकाशित किया गया. इसके बाद जून में दस्तावेज सत्यापन और जुलाई में काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूरी की गई. अभ्यर्थियों को 15 अगस्त को नियुक्ति पत्र देने की सूचना दी गई थी, लेकिन अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से उनमें नाराजगी है.


1373 पदों के लिए हुई थी परीक्षा, 877 अभ्यर्थी सफल

इस नियुक्ति परीक्षा के तहत कुल 1373 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें 877 अभ्यर्थियों को सफलता मिली. परीक्षा का केंद्र केवल रांची में बनाया गया था और सभी परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से ली गई थीं. यह परीक्षा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने के लिए माध्यमिक आचार्य के पदों पर नियुक्ति के उद्देश्य से आयोजित की गई थी.


19 क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं में हुई थी परीक्षा

झारखंड में पहली बार क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषाओं के लिए इस तरह की नियुक्ति परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें करीब 19 भाषाओं को शामिल किया गया था. अभ्यर्थियों ने बताया कि संथाली भाषा में एसटी वर्ग के लिए 21 और सामान्य वर्ग के लिए 34 सीटें निर्धारित थीं.

 

अभ्यर्थियों ने सरकार से मांग की है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बिना देरी किए नियुक्ति पत्र जारी किया जाए, ताकि सफल अभ्यर्थियों को जल्द नौकरी मिल सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही