Search

गुमला : अवैध संबंध के शक पर पति ने की पत्नी की हत्या, खुद को लगायी आग

Gumla : अवैध संबंध के शक पति ने पत्नी की सिर काटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी पति के खुद में भी आग लगा लिया. यह घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र टांगर शिवपार सेमरटोली की है. जहां जावा मुंडा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. उसे शक था, कि उसकी 40 वर्षीय पत्नी बिरसो देवी का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध है. जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया.

बच्चे के सामने चाकू से सिर काटकर की हत्या

जानकारी के मुताबिक बिरसो देवी अपने दो बच्चों के साथ रविवार की रात सोई थी. इसी दौरान पति जावा मुंडा ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला किया. पत्नी के चिल्लाने पर साथ सोए दोनों बच्चे जाग गए, लेकिन इसके बाद भी जावा मुंडा ने दोनों बच्चों के सामने अपनी पत्नी की चाकू से गला काट कर हत्या कर दिया.

 आरोपी पति ने खुद भी लगाया आग

 पत्नी की हत्या करने के बाद  पकड़े जाने के भय से जावा मुंडा ने अपने शरीर पर किरोसिन तेल डालकर आग लगा लिया, पड़ोसी की मदद से जावा मुंडा के शरीर में लगी आग को बुझाया गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की सूचना पर मिलने पर मौके पर घाघरा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि पति का इलाज पुलिस कस्टडी में कराया जा रहा है.

 अवैध संबंध में हत्या को दिया अंजाम

लोगों ने बताया कि जावा मुंडा को शक था कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध गांव के युवक के साथ है. इसी शक के कारण अकसर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था. रविवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. दंपति के आठ बच्चे है. छह बच्चे गांव में ही एक शादी समारोह में रविवार की रात गए हुए थे और दो बच्चे बिरसो देवी के साथ घर पर थे. इसी दौरान जावा मुंडा ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//